बैंकों की हड़ताल स्थगित:सरकार से मिला आश्वासन, मांगों के समाधान को लेकर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सरकार के सकारात्मक आश्वासन के बाद वापस ले लिया है। यूएफबीयू के जिला संयोजक धनराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे सरकार, बैंक संगठनों और यूएफबीयू प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सरकार ने प्रमुख मांगों के समाधान के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने और अगले माह विशेष बैठक बुलाकर लंबित मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। यूनियन ने सरकार के आश्वासन का स्वागत करते हुए जल्द ठोस निर्णय की उम्मीद जताई है। संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान वरिष्ठ संरक्षक जगमोहन अग्रवाल, संरक्षक एमके चौहान, सरजू कुमार, शुभम अग्रवाल, रितेश त्रिवेदी, आशुतोष गुप्ता और महेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)