बदायूं में घर बैठे वेतन लेती रही महिला सिपाही:SSP ने पुलिस लाइन के गणना ऑफिस का स्टाफ बदला, 19 पुलिसकर्मी इधर-उधर

Oct 02, 2026 - 09:35
0
बदायूं में घर बैठे वेतन लेती रही महिला सिपाही:SSP ने पुलिस लाइन के गणना ऑफिस का स्टाफ बदला, 19 पुलिसकर्मी इधर-उधर
बदायूं पुलिस लाइन में 11 महीने तक ड्यूटी से गायब रहकर वेतन लेने वाली महिला सिपाही आरती सिंह के मामले में गणना मेजर विजय तोमर और गणना मुंशी अनुज व राजेश के निलंबन के बाद अब पुलिस लाइन की व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने 19 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग शाखाओं में भेज दिया। इनमें गणना कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसे आरती सिंह प्रकरण के बाद पुलिस लाइन में की गई अहम प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है। आदेश के मुताबिक मुंशी सुभाष चंद्र शर्मा को पुलिस लाइन से गणना मेजर बनाया गया है। रोहित कुमार को केंद्रीय पुलिस कैंटीन से गणना कार्यालय भेजा गया है। वहीं गणना कार्यालय में तैनात रविंद्र कुमार को गैस स्टोर और विजयपाल सिंह को वीआईपी सेल भेजा गया है। गौरव कुमार को वीआईपी सेल से गणना कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। नवनीत कुमार को वीसी सेल से थाना सिविल लाइन भेजा गया है। गणना से जुड़े अन्य कर्मचारियों में भी बदलाव किया गया है। जितेंद्र सिंह को कैश कार्यालय से जीडी कार्यालय, सौरभ बालियान को जीडी कार्यालय से केंद्रीय पुलिस कैंटीन और दूसरे जितेंद्र सिंह को केंद्रीय पुलिस कैंटीन से पुलिस लाइन भेजा गया है। पुष्पेंद्र कुमार को गणना कार्यालय से गैस स्टोर भेजा गया है। नन्हे बाबू को प्रभारी जीपी स्टोर बनाया गया है। किशन लाल को आरटीसी स्टोर से प्रभारी जीपी स्टोर भेजा गया है। कौशिन्दर को केंद्रीय पुलिस कैंटीन, जबकि राजू राना और सुबोध शर्मा को पुलिस लाइन से जीपी स्टोर भेजा गया है। कुलदीप कुमार और अर्जुन सिंह को जीपी स्टोर से पुलिस लाइन भेजा गया है। आरटीसी में यतेन्द्र कुमार को आरटीसी, पीटीआई शिवकुमार को आरटीसी मेजर और पीटीआई अनिल कुमार को आरटीसी भेजा गया है। संगीता को पुलिस लाइन से वामा सारथी में तैनात किया गया है। आरती सिंह प्रकरण में निलंबित तीनों कर्मचारियों के बयान जांच में दर्ज किए जा रहे हैं। अब 19 पुलिसकर्मियों के फेरबदल के बाद गणना शाखा की नई व्यवस्था पर निगाह रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User