बांदा में सरकारी स्कूल से भाई-बहन का नाम काटा:पिता ने DM से शिकायत की, प्रिंसिपल पर मनमानी और धमकी का आरोप

Sep 30, 2026 - 16:25
0
बांदा में सरकारी स्कूल से भाई-बहन का नाम काटा:पिता ने DM से शिकायत की, प्रिंसिपल पर मनमानी और धमकी का आरोप
बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के वासिलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले भाई-बहन का नाम काटकर दूसरे विद्यालय में अटैच करने का मामला सामने आया है। बच्चों के पिता राममिलन यादव ने बुधवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य पर मनमानी और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दो महीने तक स्कूल में दर्ज हुई उपस्थिति वासिलपुर निवासी राममिलन यादव के मुताबिक, उनके बेटे धनीराम का कक्षा एक और बेटी खुशी का कक्षा दो में प्राथमिक विद्यालय वासिलपुर में नाम दर्ज था। उनका कहना है कि दोनों बच्चे करीब दो महीने तक नियमित स्कूल जाते रहे। इस दौरान विद्यालय के हाजिरी रजिस्टर में उनकी उपस्थिति भी दर्ज की गई और दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। राममिलन का आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर शुक्ला ने दोनों बच्चों का नाम काटकर प्राथमिक विद्यालय सैमरी भाग-दो में अटैच कर दिया। उनका कहना है कि बच्चों को दूसरे विद्यालय भेजने का स्पष्ट कारण उन्हें नहीं बताया गया। शिकायतकर्ता ने प्राथमिक विद्यालय सैमरी भाग-दो की प्रधानाचार्य अचेतना से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। पिता ने धमकी देकर भगाने का लगाया आरोप राममिलन के मुताबिक, जब वह दोनों बच्चों को लेकर प्रधानाचार्य के पास पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर धमकाकर वहां से जाने के लिए कहा गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने बच्चों को पढ़ाने से इनकार करते हुए उन्हें जहां जाना हो वहां जाने की बात कही। इसके बाद पिता ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर बच्चों की पढ़ाई की समस्या का समाधान कराने और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों से की बातचीत मामला सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और बच्चों को दूसरे विद्यालय में अटैच किए जाने का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि बच्चों और उनके परिवार की जो भी समस्या है, उसके समाधान के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User