तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर:लखनऊ में खाना खाने के बाद घूमने निकला था, एक गंभीर रूप से घायल
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तर कार ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर- 6 विकास नगर निवासी जीत (14) पुत्र गुड्डू आठवीं का छात्र था। पिता गुड्डू मजदूरी करते हैं, लखनऊ में पत्नी शिव कुमारी पाँच बच्चों के साथ रहते हैं। जीत मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ दो बाइक से घूमने निकला था। घूम फिर के सब घर की तरफ लौट रहे थे। तभी रात करीब 12.30 बजे सेक्टर- 25 चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक पर सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस का कहना है परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)