बारिश के अंदेशे पर शनिवार को स्कूल बंद:अलीगढ़ में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी सरकारी-निजी स्कूलों में अवकाश

Sep 25, 2026 - 22:25
0
बारिश के अंदेशे पर शनिवार को स्कूल बंद:अलीगढ़ में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी सरकारी-निजी स्कूलों में अवकाश
मौसम में बदलाव और बारिश के अंदेशे को देखते हुए अलीगढ़ में शनिवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश घोषित किया है। बीएसए और सहायक सूचना आयुक्त ने भी अवकाश की पुष्टि की है। शुक्रवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिनभर बादल छाने और हटने का सिलसिला चलता रहा। रात से ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि इससे पहले यह 33-34 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था। शनिवार को भी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई और शनिवार को भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम के इसी बदलाव और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अलीगढ़ में शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User