मऊ में एक ही परिवार के 5 लोग बीमार:मड़ुआ की रोटी खाने से तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती, फूड प्वाइजनिंग की आशंका
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के करमा महरुपुर गांव में रविवार को मड़ुआ के बीज की रोटी खाना एक परिवार के पांच लोगों को भारी पड़ गया। रोटी खाने के कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामबली यादव खेत में बोआई के लिए मड़ुआ का बीज लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि इसी बीज से परिवार के लोगों ने रोटी बना ली और उसका सेवन कर लिया। रोटी खाने के बाद अचानक पांच लोगों की तबीयत खराब होने लगी। बीमार लोगों में रामबली यादव, इंदु यादव, आरती यादव, अर्चना यादव और गीता यादव शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। डेढ़ घंटे पहले अस्पताल लाए गए थे मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोग फूड प्वाइजनिंग की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। सभी घोसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और उन्हें करीब एक से डेढ़ घंटे पहले अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मड़ुआ का बीज खेत में बोआई के लिए लाया गया था और इसी बीज से रोटी बनाकर खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ी। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)