बढ़ेपुरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान:बच्चों को सिखाया ठोस कचरा प्रबंधन, रंगीन डस्टबिन उपयोग की दिलाई शपथ
बरेली के राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा नवाबगंज में इको क्लब के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नीले, काले, लाल और हरे डस्टबिन में अलग-अलग प्रकार के अपशिष्ट डालने और उनके उचित प्रबंधन के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में उत्पन्न विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट की पहचान कर उन्हें निर्धारित डस्टबिन में डालने का व्यावहारिक अभ्यास किया। इसके अलावा स्वच्छ पर्यावरण विषय पर पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत के निर्देशन में इको क्लब प्रभारी एवं सहायक अध्यापिका भावना ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में अलग-अलग रंग के डस्टबिन भी रखवाए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और अपशिष्ट का उचित प्रबंधन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी के सहयोग और प्रयास से ही स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)