भागवत कथा में ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र से मिला भक्ति का संदेश:जय-विजय श्राप और समुद्र मंथन के प्रसंग भी सुनाए, साईपुरम में हुई कथा
मुरादाबाद के साईपुरम स्थित राय बैंक्विट में श्रीमद्भागवत कथा का आज तीसरा दिन था। कथा व्यास भागवताचार्य अमित शर्मा ने भगवान श्रीहरि की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने जय-विजय के श्राप, ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र और समुद्र मंथन जैसे प्रसंगों से भक्ति, विश्वास और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया। कथा व्यास ने भक्त ध्रुव और प्रह्लाद की अटूट आस्था का वर्णन किया। समुद्र मंथन का प्रसंग भी सुनाया गया। कथा स्थल पर राधे-राधे और भगवान श्रीहरि के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में श्री राम कथा आयोजन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, महासचिव बृजेंद्र राज सिंह, विपिन कुमार दुबे, आलोक राठौर, संगीता शर्मा, रिचा, साक्षी, अभिनव, रिंकी, रूपेंद्र, सविता देवी, करन पंजाबी, राधिका और मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)