भाजपा ने स्नातक-शिक्षक सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए:गाजीपुर में डॉ. केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा को टिकट मिला

Sep 29, 2026 - 16:05
0
भाजपा ने स्नातक-शिक्षक सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए:गाजीपुर में डॉ. केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा को टिकट मिला
गाजीपुर में भाजपा ने वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मंगलवार की दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह को स्नातक और डॉ. प्रमोद मिश्रा को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि डॉ. केदारनाथ सिंह का लंबा सार्वजनिक जीवन का अनुभव है। डॉ. प्रमोद मिश्रा लगातार शिक्षकों के हितों के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के चयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि दोनों उम्मीदवारों का अपने-अपने क्षेत्र में लंबा अनुभव और सक्रियता रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ और मतदाता स्तर तक संपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विनोद अग्रवाल, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संकटा प्रसाद मिश्रा और अच्छे लाल गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User