बहराइच में बाढ़ के पानी में डूबने से 6 साल:ढकिया गांव में पैर फिसलने से हादसा, महाराष्ट्र में मजदूरी करता है पिता

Sep 29, 2026 - 16:05
0
बहराइच में बाढ़ के पानी में डूबने से 6 साल:ढकिया गांव में पैर फिसलने से हादसा, महाराष्ट्र में मजदूरी करता है पिता
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में मंगलवार को बाढ़ के पानी में डूबने से 6 साल के पुनीत दुबे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुनीत दुबे मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने घर के पास भरे बाढ़ के पानी के किनारे खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। काफी देर तक पुनीत दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाढ़ के पानी में खोजबीन करने पर बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर खैरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुनीत अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता दुर्गेश दुबे महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User