भाजपा नेताओं ने SIR को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना:जिंप अध्यक्ष गौरव चौधरी और महापौर हरिकांत आहलुवालिया ने कहा- हार से बौखलाए विपक्षी नेता
SIR के संबंध में कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर मेरठ में सोमवार को भाजपा ने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। सोमवार को महापौर कैंप कार्यालय सूरजकुंड पर भाजपा ने प्रेस वार्ता की। इसमें महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि कांग्रेस SIR को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। चुनाव आयोग के 26 सितंबर के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट हो गई है। आयोग ने SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर अलग-अलग चरणों की समय-सारणी तक सभी फैसले आयोग की सहमति से हुए हैं। ऐसे में आयोग में मतभेद होने के दावे निराधार हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदनाम करना उचित नहीं है। इसके साथ ही गौरव चौधरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस के पुराने बयानों का भी उल्लेख किया। इनमें EVM, चुनाव आयोग, न्यायपालिका और CAG से जुड़े बयान शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय ठोस तथ्य और प्रमाण होने चाहिए। कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र का मुद्दा भी उठाया प्रेस वार्ता में कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र का भी जिक्र हुआ। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पत्र SIR की नीति से जुड़ा नहीं था। यह एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित आंतरिक मामला था। उन्होंने कहा कि इसे SIR से जोड़कर पेश करना सही नहीं है। चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद रिपोर्ट को लेकर किए गए दावों की स्थिति साफ हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)