भाजपा विधायक ने कांग्रेस-सपा पर किया पलटवार:एसआईआर और मतदाता सूची पर उठाए सवालों पर, बोले- विपक्ष जनता को गुमराह कर रही है

Sep 30, 2026 - 18:03
0
भाजपा विधायक ने कांग्रेस-सपा पर किया पलटवार:एसआईआर और मतदाता सूची पर उठाए सवालों पर, बोले- विपक्ष जनता को गुमराह कर रही है
खलीलाबाद के भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने विपक्ष पर चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं के निष्पक्ष होने पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। बुधवार को 3 बजे संतकबीरनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के नेता जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रहे हैं, कभी संविधान के नाम पर तो कभी ईवीएम और एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर। इनके पास कोई मुद्दे नही हैं, जनता भाजपा सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को ठोस सबूत देने चाहिए। उनके मुताबिक, लोकतंत्र में विरोध करने का हक सभी को है, पर आरोप संविधान के नियमों और कानूनी तरीकों के तहत लगाए जाने चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातर विकास कार्यों को तेजी से गति मिल रही है। यूपी में भाजपा सरकार सड़क, बिजली, आवास और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज बहन बेटियां 12 बजे रात को भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची पर विधायक ने कहा कि विपक्ष इस पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय लागू नियमों और संवैधानिक नियमों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। अगर किसी दल को प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो उसे जरूरी सबूतों के साथ कानूनी तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। विधायक ने फॉर्म-6 और मतदाता सूची की जांच से जुड़े दावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से कोई भी दावा करते समय न्यायिक आदेशों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की सही जानकारी देना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User