नोएडा में पत्तों और हरित वेस्ट से बनेगी गैस:6 कंपनियों ने दिया प्रपोजल, 100 मेट्रिक टन होगा क्षमता

Sep 29, 2026 - 17:09
0
नोएडा में पत्तों और हरित वेस्ट से बनेगी गैस:6 कंपनियों ने दिया प्रपोजल, 100 मेट्रिक टन होगा क्षमता
नोएडा के पार्कों और ग्रीन बेल्ट से निकलने वाले पत्ते, सूखी टहनियां और पेड़ों की छटाई से निकलने वाला हरित कचरा अब कूड़े के ढेर में नहीं जाएगा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-80 में 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का संयंत्र लगवाने जा रहा है। यहां हरित कचरे से गैस और जैविक खाद तैयार की जाएगी। इससे एक तरफ हरित कचरे के निस्तारण की समस्या कम होगी, वहीं तैयार खाद का इस्तेमाल शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में किया जाएगा। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए जारी की गई आरएफपी के तहत 6 कंपनियों ने प्राधिकरण ने अपना प्रपोजल दिया है। इनके प्रपोजल और कागजी दस्तावेजों को देखा जाएगा। आगामी सप्ताह में कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने संयंत्र के लिए सेक्टर-80 में जगह चिह्नित कर ली है। इसे लगवाने के लिए 6 अप्रैल को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सहमति मिल चुकी है। अब संयंत्र के संचालन के लिए एजेंसी का चयन किया जाना है। एजेंसी कचरे से बनाएगी गैस प्राधिकरण शहर के अलग-अलग पार्कों और ग्रीन बेल्ट से निकलने वाले हरित कचरे को संयंत्र तक पहुंचाएगा। चयनित एजेंसी इस कचरे से गैस तैयार करेगी और उसे बाजार में बेच सकेगी। गैस की बिक्री से एजेंसी को आमदनी होगी। इसके बदले प्राधिकरण को तय धनराशि के साथ जैविक खाद भी मिलेगी। पार्कों में ही इस्तेमाल होगी खाद अभी शहर में निकलने वाले हरित कचरे से छोटे स्तर पर खाद तैयार की जाती है। यह प्रक्रिया अलग-अलग पार्कों और ग्रीन बेल्ट में की जाती है। नया संयंत्र शुरू होने के बाद बड़ी मात्रा में कचरे का एक जगह वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। इससे पार्कों से निकलने वाले पत्तों और छटाई के कचरे को उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था भी ज्यादा व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User