भारतीय कबड्डी टीम की जीत पर जश्न:प्रतापगढ़ के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराकर भारत माता का जयघोष किया
जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में कबड्डी में भारत की महिला टीम ने 37-34 से ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पुरुष कबड्डी में अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 9वां एशियाई खेल गोल्ड मेडल जीता। एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी पुरुष और महिला टीमों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर प्रतापगढ़ जनपद के संस्कार ग्लोबल स्कूल, टेउंगा में खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी गई। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराकर और भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने इस दोहरे स्वर्ण पदक को देश के लिए गर्व का क्षण बताया। निदेशक रंजन सिंह और प्रिंसिपल समीना अख्तर ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का यह शानदार प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खेल के प्रति छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्निग्धा शर्मा, तनवी सिंह, हर्षिता मिश्रा, शौर्यवी, मानवी श्रीवास्तव, अनुष्का सिंह, जिकरा हुसैन, माही, अरविश फ़ातिमा, मशाबा समन, सिद्धी सिंह, जैनब सिद्दीकी आदि छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)