भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प:भाकियू असली ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Sep 28, 2026 - 17:26
0
भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प:भाकियू असली ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को 3 बजे भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने तथा देश और किसानों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने जिस भारत का सपना देखा था, वह केवल राजनीतिक आजादी तक सीमित नहीं था। उनका सपना ऐसा देश बनाने का था, जहां किसान, गरीब और मजदूर सम्मान के साथ जीवन जी सकें और सभी को समान अवसर एवं सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि भगत सिंह चाहते थे कि देश में शिक्षा सभी के लिए समान हो और अमीर-गरीब के बीच की खाई कम हो। आज समाज में आर्थिक असमानता दिखाई देती है। ऐसे में भगत सिंह के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनके सपनों को साकार करने के लिए देशवासियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह का सपना भारत के गांवों और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का भी था। जब गांव और किसान मजबूत होंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था और समाज मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को केवल जयंती तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने जीवन और सामाजिक संघर्ष का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलने, किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, संजीव गांधी, अमरपाल, सत्यप्रकाश, ओमप्रकाश, राजेन्द्र, वीरेश यादव, अमर सिंह, मोरध्वज यादव, जगवीर सिंह सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User