भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाई भगत सिंह की जयंती:कहा- कम उम्र में आजादी की लड़ाई में कूदे, युवाओं में क्रांति पैदा की

Sep 28, 2026 - 19:54
0
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाई भगत सिंह की जयंती:कहा- कम उम्र में आजादी की लड़ाई में कूदे, युवाओं में क्रांति पैदा की
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित टीन सेट में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लाहौर के बंगा गांव में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और देश के लिए फांसी पर चढ़ गए। पार्टी सदस्यों ने कहा कि भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों से देश के युवाओं में क्रांति पैदा हुई थी। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, श्यामलाल, भुलल पाल, कमला शंकर, पंढरी, मनोज कुमार, मनीष कुमार, आशीष, अमरावती देवी, इंद्रावती देवी, कमला शंकर यादव, धनंजय यादव, लल्लन मौर्य और नंदलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User