भाषा विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित:मौलाना आज़मी के शैक्षिक और साहित्यिक योगदान को याद किया

Oct 09, 2026 - 12:13
0
भाषा विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित:मौलाना आज़मी के शैक्षिक और साहित्यिक योगदान को याद किया
लखनऊ के ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अरबी विभाग में गुरुवार को प्रसिद्ध शिक्षक एवं अरबी भाषा-साहित्य के विद्वान मौलाना सईद उर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल हफीज़ ने मौलाना आज़मी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके शैक्षिक और साहित्यिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने शिक्षा, अध्यापन, साहित्य, अनुसंधान और अरबी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर चर्चा की। प्रो. मोहम्मद हस्सान खान नदवी, मौलाना उमैर सिद्दीक नदवी और प्रो. मसूद आलम ने उनके शैक्षिक जीवन तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में निभाई गई भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मौलाना आज़मी का निधन शैक्षिक और साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक सभा का संचालन डॉ. मुज़म्मिल करीम ने किया। इस अवसर पर अरबी, उर्दू और फारसी विभागों के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User