कानपुर में 100 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी:घाटमपुर के सजेती में प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

Oct 09, 2026 - 12:13
0
कानपुर में 100 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी:घाटमपुर के सजेती में प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर के सजेती में मैधरी गांव स्थित प्राचीन राधा- कृष्ण मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर में रखी लगभग 100 वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ले गए। मंदिर में एक बुजुर्ग महिला सो रही थीं, लेकिन उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह मंदिर से मूर्ति चोरी होने की जानकारी मिलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सजेती थाना क्षेत्र के मैधरी गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी पुत्र स्वर्गीय त्रिजुगी नारायण ने देर रात पुलिस को तहरीर दी। बताया- उनके पूर्वजों ने गांव में राधा-कृष्ण के मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में राधा कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थीं। गुरुवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और मंदिर के गर्भगृह में स्थापित राधा-कृष्ण की मूर्ति अपने साथ चोरी कर ले गए। रामप्रकाश के मुताबिक, घटना के समय उनकी वृद्ध बहन मंदिर में सो रही थीं। लेकिन उन्हें कोई भनक नहीं लगी। सुबह लगभग पांच बजे उनकी नींद खुली तो मंदिर से मूर्ति गायब थी, इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास तलाश की, लेकिन मूर्ति का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई मूर्ति करीब 100 वर्ष पुरानी थी। घटना से परिवार की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मूर्तियों को खोजने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया- सूचना मिली थी, घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। अज्ञात चोरों की तलाश में गांव के आने जाने वाले संपर्क मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User