भदोही में 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर 26 सितंबर को अवकाश, शिक्षक करेंगे जरूरी काम

Sep 26, 2026 - 08:31
0
भदोही में 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर 26 सितंबर को अवकाश, शिक्षक करेंगे जरूरी काम
ज्ञानपुर जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण जगह-जगह कीचड़ और पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए, डीएम शैलेष कुमार ने 26 सितंबर को जिले के सभी 1 से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी स्कूल आएंगे। वे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) और दूसरे जरूरी काम करेंगे। जिले में बुधवार से बारिश शुरू हुई थी, जो गुरुवार और शुक्रवार को भी लगातार जारी रही। शनिवार को भी हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User