पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन:पार्थिव शरीर बलिया लाया जाएगा, जनता दर्शन के बाद होगा अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार रात लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह पिछले करीब दो साल से हृदय रोग से जूझ रहे थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद बलिया पहुंचने की उम्मीद है। यहां जनता दर्शन के लिए रखने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौधरी आठ बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे। वह 2017 से 2022 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी और टीडी कॉलेज बलिया के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे। उनका जन्म 9 जुलाई 1946 को सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 1977 में पहली बार चिलकहर विधानसभा से चुनाव जीता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)