भदोही में कानून-व्यवस्था सुधारने को पुलिस का फेरबदल:दुर्गागंज के मनोज कुमार सुरियावां के SHO बने, ऊंज और दुर्गागंज में भी नई तैनाती
भदोही में कानून-व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया। कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जगह तैनाती दी गई। सुरियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी का दूसरे जिले में ट्रांसफर होने पर उन्हें पुलिस लाइंस भेजा गया। दुर्गागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार अब सुरियावां के नए प्रभारी बने हैं। रिट सेल प्रभारी रमाकांत यादव को दुर्गागंज थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया। ऊंज थाने के प्रभारी श्याम बहादुर यादव को विवेचना सेल भेजा गया। पुलिस लाइंस के निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। गोपीगंज थाने की कस्बा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक शशांक वाजपेयी को पदोन्नति देकर ऊंज थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। एसपी ने सभी अधिकारियों को तुरंत नई जगह पर काम संभालने का निर्देश दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)