सपा छात्रसभा ने युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया:मिर्जापुर के शिवलोक श्रीनेत्र महाविद्यालय में 'वर्तमान राजनीति में युवाओं की भूमिका' पर हुई संगोष्ठी
मिर्जापुर। समाजवादी छात्रसभा की ओर से छात्र जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को पड़री स्थित शिवलोक श्रीनेत्र महाविद्यालय में ‘वर्तमान राजनीति में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने छात्रों और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रसभा जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव ने की। छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं और छात्रों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को बेरोजगारी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को छात्रों और युवाओं का हितैषी बताते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं की टीम तैयार की जा रही है। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश को फिर से खुशहाली की दिशा में ले जाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं के साथ पिछड़े वर्ग को भी सम्मान और अधिकार देने की बात करती है। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग छात्रसभा जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव ने कहा कि छात्र राजनीति की शुरुआत छात्रसंघ चुनाव से होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगी हुई है, जिससे युवाओं की राजनीतिक भागीदारी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएंगे। संगोष्ठी में डा. संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, राजेश भारती, अभय यादव, कन्हैया यादव, प्रियांशु मोदनवाल, हर्षित श्रीवास्तव, विनय बिंद, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र कोल, आकाश बिंद, दिनेश पाल, अर्जुन मौर्या, अंकित यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र और नौजवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)