भदोही में ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत:स्कूल से लौटते समय टक्कर मारी, आरोपी चालक हिरासत में

Sep 30, 2026 - 15:52
0
भदोही में ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत:स्कूल से लौटते समय टक्कर मारी, आरोपी चालक हिरासत में
गोपीगंज के मिर्जापुर रोड पर बुधवार दोपहर एक बॉयलर ट्रक की चपेट में आने से कक्षा एक के छात्र विवान मोदनवाल की मौत हो गई। विवान सर्वोदय शिशु मंदिर का छात्र था और स्कूल से घर लौट रहा था। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। विवान गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर 18 निवासी विजय मोदनवाल का आठ वर्षीय बेटा था। वह पैदल सड़क किनारे जा रहा था, तभी बॉयलर ट्रक (UP 70 QT 1981) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद नगर में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नो-एंट्री के बावजूद ट्रक नगर में कैसे पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ट्रक नो-एंट्री के दौरान नगर में कैसे दाखिल हुआ और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User