मैकेनिक के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा:स्कूटी, 8000 रुपए और मोबाइल फोन बरामद, दो गिरफ्तार; दो बाल अपचारी हिरासत में

Sep 30, 2026 - 15:52
0
मैकेनिक के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा:स्कूटी, 8000 रुपए और मोबाइल फोन बरामद, दो गिरफ्तार; दो बाल अपचारी हिरासत में
गोंडा जिले में देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात 12 बजे गोंडा-डेहरास मार्ग पर हुई लूट की घटना का आज 12 घंटे के अंदर ही आज बुधवार दोपहर 1:30 बजे खुलासा करते हुए राजपाल यादव एवं अंशु पांडेय उर्फ भास्कर को गिरफ्तार करके दो किशोरों को हिरासत में लिया है। ज्ञानपुर निवासी प्रमोद यादव जो एक ऑटोमोबाइल फर्म में मिस्त्री का कार्य करते हैं, मध्यरात्रि 12:00 बजे अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलवा नोहर स्थित मंडप मंदिर के समीप दो दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित को डरा-धमकाकर जेब में रखे ₹10,000 नकद, फोन और स्कूटी लूट करके मौके से फरार हो गए थे। चार पुलिस टीमों को लगाया गया ​घटना की सूचना मिलते ही सीओ नगर योगेंद्र सिंह और देहात कोतवाली पुलिस मौके पहुंची थी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मैकेनिक प्रमोद यादव के तहरीर पर लूट को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा करके इस पूरी घटना के खुलासे के लिए देहात कोतवाली पुलिस एसओजी,सर्विलांस में चार पुलिस टीमों को लगाया गया था। जहां चारों पुलिस टीमों द्वारा राजपाल यादव एवं अंशु पांडेय उर्फ भास्कर को गिरफ्तार करके दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ​तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई स्कूटी गाड़ी,8,000 की नकदी, मोबाइल फोन औऱ घटना मेंइस्तेमाल की गई प्लेटिना व अपाचे गाड़ियां बरामद हुईं। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों वयस्क आरोपियों का गोंडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके उपरांत न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। वहीं संलिप्त दोनों किशोरों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि रात्रि 12:00 बजे लूट की सूचना मिली थी तत्काल मौके पर पहुंच करके घटनास्थल का निरीक्षण कर इस पूरी घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीम को लगाया था। जहां इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो बाल आचारियों को हिरासत में लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User