बहगुल नदी के कटान से खेत नदी में समाए:किसानों ने मुआवजे और कटान रोकने की मांग की
बरेली के बहेड़ी तहसील के भैरपुरा गांव में बहगुल नदी का कटान बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से किसानों की कई बीघा जमीन और फसलें कटकर नदी में बह गई हैं। इससे ग्रामीणों के सामने पैसों की दिक्कत खड़ी हो गई है। कुछ घर भी कटान की चपेट में आ गए हैं। इस दिक्कत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी की अगुवाई में किसान नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। किसानों ने मांग की कि सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड की टीम को मौके पर भेजकर तुरंत कटान रोकने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बोल्डर डालने के साथ बांध बनाने की भी मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि कटान से फसल और जमीन का नुकसान उठा रहे किसानों का राजस्व विभाग से जांच कराई जाए और उन्हें मुआवजा मिले। साथ ही, नदी की चपेट में आ चुके और खतरे में आए घरों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल, जिला महासचिव अर्जुन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम, जिला महामंत्री मनोज कुमार, संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर, महानगर अध्यक्ष मंदीप सिंह समेत कई किसान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)