बरेली में सपा यूथ ब्रिगेड ने फूंका CEC का पुतला:SIR और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, इस्तीफे की मांग
बरेली में मंगलवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने चौकी चौराहा पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। मतदाता सूची को लेकर जताई आपत्ति
यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं। उनका कहना था कि पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नामों को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मताधिकार की सुरक्षा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष बोले- मत के अधिकार की रक्षा जरूरी
यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एज़ाज़ अहमद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची में पीडीए वर्ग के लोगों के नामों में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि मत के अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ता आवाज उठाते रहेंगे। आयोग से स्पष्ट जवाब देने की मांग
सपा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। यदि मतदाता सूची को लेकर लोगों के बीच आशंका और सवाल हैं तो आयोग को उनका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। दर्जनों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल
प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एज़ाज़ अहमद ने किया। इस दौरान छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, गौरव कृष्ण यादव, सदाकत हुसैन, अनिल यादव, सुनील लोधी, आकाश यादव, सचिन यादव, संदीप मौर्य, मुशाहिद खान, गोविंद यादव, मुकेश यादव, सुमित प्रजापति समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)