संचारी रोगों की रोकथाम:फतेहाबाद में 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान; टीमें घर-घर पहुंचकर करेंगी जागरूक

Sep 29, 2026 - 17:42
0
संचारी रोगों की रोकथाम:फतेहाबाद में 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान; टीमें घर-घर पहुंचकर करेंगी जागरूक
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सोमवार को फतेहाबाद तहसील स्तरीय बैठक तहसील सभागार में की गई। यह एसडीएम स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएचसी फतेहाबाद के अधीक्षक डाॅ. अभिषेक चौहान ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 14 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों और विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, जागरूकता और विभिन्न विभागों के समन्वय पर जोर दिया गया। सीएचसी शमशाबाद से डा. कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह, बीपीएम आसीन खान, सीडीपीओ फतेहाबाद अनीता समेत दस विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User