बहराइच में दुर्गा प्रतिमाओं का सरयू तट पर विसर्जन:हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चला, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Oct 22, 2026 - 12:47
0
बहराइच में दुर्गा प्रतिमाओं का सरयू तट पर विसर्जन:हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चला, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
बहराइच में नवरात्रि के बाद बुधवार देर शाम से दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई। नगर के 150 से ज्यादा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ निकाली गईं। हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा छावनी, चौक, पीपल तिराहा, मीराखेलपुरा, गुदड़ी, काजीपुरा और बशीरगंज जैसे प्रमुख मार्गों से होकर सरयू नदी के झींगा घाट पहुंची। यहां बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। जिला प्रशासन ने विसर्जन कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शोभायात्रा मार्ग पर पैरामिलिट्री बल, पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात थे। संवेदनशील जगहों पर खास नजर रखी गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग से लेकर विसर्जन स्थल तक सुरक्षा और ट्रैफिक पर नजर रखी। शांतिपूर्ण विसर्जन से प्रशासन ने राहत महसूस की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User