एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:जौनपुर में कल होगी वोटिंग, 67,172 मतदाता सुबह 8 से शाम 4 बजे तक डालेंगे वोट

Oct 22, 2026 - 13:21
0
एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:जौनपुर में कल होगी वोटिंग, 67,172 मतदाता सुबह 8 से शाम 4 बजे तक डालेंगे वोट
जौनपुर में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 67 हजार 172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। कुल 90 बूथ बने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन के अनुसार, कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय कक्षों को निर्वाचन में मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदान को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष पर पहुंचेगी और वहीं रात विश्राम करेंगी। निर्वाचन के दृष्टिगत 22 एवं 23 अक्तूबर को कलक्ट्रेट के समस्त न्यायालय वादकारियों के लिए बंद रहेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 60 हजार 396 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में छह हजार 776 मतदाता हैं। जिले में स्नातक क्षेत्र के लिए 22 मतदान केंद्रों पर 68 मतदेय स्थल व शिक्षक क्षेत्र के लिए 22 मतदान केंद्रों पर 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस तरह 90 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 9 जोन और 27 सेक्टर में बंटा जिला एमएलसी चुनाव के मद्देनजर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने बताया कि जन्पद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 व शिक्षक- निर्वाचन क्षेत्र के 22, इस प्रकार कुल 90 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों के गठन एवं प्रशिक्षण की कार्यवाही निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्रवार आरक्षित सहित 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 100 माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतदान के लिए 90 पीठासीन अधिकारियों व 270 मतदान अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 22 पीठासीन अधिकारी और 66 मतदान अधिकारी आरक्षित रखे गए हैं। मोबाइल फोन व कैमरा प्रतिबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कक्ष में मोबाइल -फोन अथवा किसी भी प्रकार का कैमरा आदि प्रतिबंधित रहेगा। मतदान प्रकोष्ठ में मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा जो बैंगनी रंग का स्केच पेन मत डालने के लिए दिया जाएगा उसी पेन से मतदान करना होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए कलेक्ट्रेट जौनपुर स्थित सभागार के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 9454417117 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User