अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 वाहनों से 3.68 लाख वसूले:जुर्माना न देने पर एक वाहन थाने में खड़ा कराया, आगे भी जारी रहेगा अभियान

Oct 22, 2026 - 12:47
0
अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 वाहनों से 3.68 लाख वसूले:जुर्माना न देने पर एक वाहन थाने में खड़ा कराया, आगे भी जारी रहेगा अभियान
कानपुर देहात में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों से कुल 3 लाख 68 हजार 880 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर एक वाहन को रनियां थाने की अभिरक्षा में दे दिया गया। जिले में खनन और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम कपिल सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इसमें प्रशासन, परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम में भोगनीपुर के उपजिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) और खान अधिकारी कानपुर देहात ने भाग लिया। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर वसूला जुर्माना अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों से कुल 3,68,880 रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन, खनिजों के बिना नियमों के परिवहन और निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों पर रोक लगाना है। जुर्माना जमा नहीं करने पर वाहन थाने में खड़ा कराया कार्रवाई के दौरान एक वाहन ऐसा मिला, जिसके संबंध में जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई थी। इसके बाद संबंधित वाहन को अग्रिम आदेश तक रनियां थाने की अभिरक्षा में दे दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनन और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आगे भी जारी रहेगा अभियान खान अधिकारी के मुताबिक, जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर प्रशासन की निगरानी बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User