राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर:लोकभवन में जारी करेंगी ₹200 का स्मारक सिक्का, एयरपोर्ट से लोकभवन तक ट्रैफिक प्रभावित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति लोकभवन में दोपहर 1 बजे माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रायपुर में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। एयरपोर्ट से लोकभवन और वहां से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम तक राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान रास्ते रोके जाएंगे। शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा में लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)