शामली में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति पर जहर देकर हत्या का आरोप, घटना के बाद से ही फरार

Oct 22, 2026 - 13:21
0
शामली में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति पर जहर देकर हत्या का आरोप, घटना के बाद से ही फरार
शामली के कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में 23 साल की विवाहिता ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति विजय पर मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के खन्ना की रहने वाली सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले उनकी बेटी ज्योति की शादी गांव लांक के रहने वाले विजय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ज्योति को परेशान करने और उसके साथ मारपीट करने लगा। परिजनों का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि विजय ज्योति को जान से मारने की धमकी भी देता था। परिजनों के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात भी ज्योति के साथ झगड़ा और मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान उसे जहर देकर मार दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योति की मौत के बाद मायके पक्ष ने पुलिस से पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्योति का 11 महीने का बच्चा भी है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User