एटा में पिता-पुत्र से मारपीट, फायरिंग और लूट का आरोप:कोर्ट के आदेश पर 12 पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

Oct 01, 2026 - 20:11
0
एटा में पिता-पुत्र से मारपीट, फायरिंग और लूट का आरोप:कोर्ट के आदेश पर 12 पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र से मारपीट, फायरिंग और लूट के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 9 नामजद और 3 अज्ञात समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 12 जुलाई की बताई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पौंडरी चौकी के पास रोककर हमला करने का आरोप कुसवा गांव निवासी रतन सिंह ने बताया कि 12 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:50 बजे वह अपने बेटे पंकज के साथ अवागढ़ जा रहे थे। आरोप है कि पौंडरी चौकी के पास लव, कुश, धीरेंद्र, रामनिवास, सुरेंद्र, शिवांग, चंद्रपाल, वैभव और प्रमोद समेत अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। रतन सिंह का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। प्रमोद पर पंकज का गला दबाने और कुश पर फरसे से वार करने का आरोप है। फरसे के वार से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। रुपये और चेन लूटने का आरोप रतन सिंह के मुताबिक, मारपीट के दौरान लव ने उनसे 2,550 रुपए और एक चेन लूट ली। आरोप है कि इसी दौरान शिवांग ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपियों पर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भागने का आरोप है। थाने में रिपोर्ट नहीं हुई तो कोर्ट पहुंचे रतन सिंह का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने अवागढ़ थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले में थाना पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अवागढ़ पुलिस ने नौ नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी अवागढ़ प्रेमपाल सिंह ने गुरुवार रात करीब 8 बजे बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User