बिजनौर डीएम ने गांधी जयंती आयोजन के लिए दिए निर्देश:कहा- आमजन तक पहुंचें गांधी और शास्त्री के विचार, स्वच्छता पखवाड़ा भी चलेगा

Sep 28, 2026 - 16:04
0
बिजनौर डीएम ने गांधी जयंती आयोजन के लिए दिए निर्देश:कहा- आमजन तक पहुंचें गांधी और शास्त्री के विचार, स्वच्छता पखवाड़ा भी चलेगा
बिजनौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के विचार आमजन तक पहुंचें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बैठक में न आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने 1 से 15 अक्टूबर तक नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाने को कहा। 2 अक्टूबर को शहीद स्थल, मलिन बस्तियों और कुष्ठ आश्रम में सफाई होगी। गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। नागरिकों की स्वास्थ्य जांच होगी जिला क्षय रोग अधिकारी टीबी मरीजों को किट बांटेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक निबंध प्रतियोगिता कराएंगे, होमगार्ड के अधिकारी जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगे। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 9 बजे सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा और 10 बजे नेहरू स्टेडियम में 60 साल से ऊपर के नागरिकों की स्वास्थ्य जांच होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User