बिजनौर डीएम ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया:त्योहारों से पहले अग्निशमन और पुलिस के साथ संयुक्त जांच के आदेश

Sep 28, 2026 - 16:52
0
बिजनौर डीएम ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया:त्योहारों से पहले अग्निशमन और पुलिस के साथ संयुक्त जांच के आदेश
बिजनौर में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को दोपहर दो बजे राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें आगामी त्योहारों की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में पटाखा दुकानों और फैक्ट्रियों का अग्निशमन व पुलिस विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण करें। सुरक्षा मानकों की जांच कर लापरवाही पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस और राजस्व अधिकारियों से नियमित फुट पेट्रोलिंग करने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने को सर्विलांस बढ़ाने को कहा। संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखें और छोटी सूचना पर कार्रवाई करें। डीएम ने सभी विभागों को त्योहारों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी तालमेल से काम करते हुए जनता को असुविधा न होने और त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही, समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों के थानों का नियमित निरीक्षण करने तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग आवश्यक है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, पुलिस अधीक्षक नगर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User