70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, प्रयागराज ने बरेली को हराया:अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी और अयोध्या की भी जीत

Sep 28, 2026 - 16:52
0
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, प्रयागराज ने बरेली को हराया:अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी और अयोध्या की भी जीत
प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कई वर्गों के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रयागराज ने बरेली को 25-13, 25-9 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं वाराणसी ने मेरठ और अयोध्या ने सहारनपुर को सीधे दो सेटों में शिकस्त दी। इसके अलावा अमरोहा और केजीबीवी के बीच तीन सेट में रोमांचक मुकाबले खेले हुए। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 25-21, 25-23 से हराया। वाराणसी ने मेरठ को 25-3, 25-15 से शिकस्त दी। मेजबान प्रयागराज ने बरेली के खिलाफ 25-13, 25-9 से जीत दर्ज की। मिर्जापुर ने आगरा को 25-10, 25-8 से हराया। अयोध्या ने सहारनपुर को 25-3, 25-7 से पराजित किया। गोरखपुर ने मुरादाबाद को 25-10, 25-12 से हराया, जबकि झांसी ने लखनऊ को 25-19, 25-22 से शिकस्त दी। अमरोहा और K.G.B.V. के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। K.G.B.V. ने पहला सेट 25-21 से जीता, लेकिन अमरोहा ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-20 और तीसरा सेट 25-14 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने कानपुर को 25-0, 25-6 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में अयोध्या और वाराणसी के बीच मुकाबले में वाराणसी ने 25-16, 26-24 से जीत दर्ज की। बस्ती के खिलाफ लखनऊ ने 25-16, 25-23 से मुकाबला अपने नाम किया। मेरठ और मिर्जापुर के बीच कड़े मुकाबले में मिर्जापुर ने 27-25, 25-22, 25-14 से जीत हासिल की। गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और कानपुर के मुकाबले में विजेता टीम ने 25-11, 25-10 से जीत दर्ज की। अयोध्या और चित्रकूट के बीच मैच में चित्रकूट ने 25-18, 25-14 से जीत हासिल की। बस्ती ने अलीगढ़ को 25-23, 25-21 से हराया। देवीपाटन मंडल और आगरा के मुकाबले में आगरा ने 25-16, 25-12 से जीत दर्ज की। अंडर-17 बालक वर्ग में अयोध्या ने बनारस को 25-16, 26-24 से हराया। बस्ती ने लखनऊ को 25-16, 25-23 से शिकस्त दी। मेरठ के खिलाफ गोरखपुर ने 27-29, 25-22, 25-14 से मुकाबला जीता। स्पोर्ट्स कॉलेज ने गाजियाबाद को 25-11, 25-10 से हराया। अयोध्या और चित्रकूट के मुकाबले में चित्रकूट ने 25-18, 25-14 से जीत दर्ज की। बस्ती ने उन्नाव को 25-23, 25-21 से हराया। वहीं क्रीड़ा छात्रावास के खिलाफ आगरा ने 25-10, 25-12 से मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता के मुकाबले जारी हैं और विभिन्न मंडलों की टीमें अगले मुकाबलों में अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User