बिजनौर एसपी ने पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर किया:विधानसभा चुनाव से पहले कई चौकी प्रभारी हटाए, 50 से अधिक SI के तबादले
बिजनौर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी के. विश्नोई ने कई उप निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें थानों और चौकियों में नई तैनाती के साथ पुलिस लाइन भेजे गए अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। विपिन कुमार डेढ़ा को तहसील चौकी प्रभारी के पद से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है। तबादला सूची में चांदपुर, नजीबाबाद, नूरपुर, धामपुर, स्योहारा, नहटौर, शेरकोट, किरतपुर, मंडावली समेत कई थानों में तैनात उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। कुछ अधिकारियों की चौकी प्रभारियों के रूप में नई तैनाती की गई है, जबकि कई को वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में भेजे गए अधिकारी प्रदीप कुमार और पवन कुमार को पुलिस लाइन से पांडव नगर चौकी प्रभारी, थाना चांदपुर भेजा गया है। दीपक कुमार चौधरी का मंडावर से कोतवाली देहात तबादला किया गया है। विनीत पवार का शेरकोट थाने की रामगढ़ चौकी में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। मुन्नालाल को नई मंडी चौकी, नजीबाबाद से पुलिस लाइन भेजा गया है। नरेंद्र पाल को मंडावली थाने की दुष्यंत चौकी से, संजय कुमार त्यागी को स्योहारा से, रोबिन कुमार को किरतपुर से और सुशील कुमार को धामपुर की गोरा बादल चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक प्रिया को नजीबाबाद महिला रिपोर्टिंग चौकी से शेरकोट थाने भेजा गया है। जसवीर सिंह और भूषण कुमार को चांदपुर से नांगल तथा श्याम सिंह को चांदपुर से मंडावली भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक जया को चांदपुर से नजीबाबाद महिला रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नूरपुर, धामपुर और नहटौर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले रामपाल सिंह को नूरपुर से रेहड़, अनिल कुमार को नूरपुर से अफजलगढ़ और रवि कुमार को नूरपुर से अफजलगढ़ कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। प्रमोद कुमार को नूरपुर की गौरक्षधाम चौकी से नजीबाबाद की साहनपुर चौकी भेजा गया है। कर्मवीर सिंह तालान को हीमपुर दीपा से शेरकोट और मुकेश पाल सिंह को धामपुर से नजीबाबाद भेजा गया है। श्याम पाल सिंह को नजीबाबाद में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। शक्ति सिंह को नहटौर से धामपुर, कुलजीत सिंह को नहटौर से नांगल और सरताज खान को नहटौर से मंडावली भेजा गया है। प्रमोद कुमार को स्योहारा से किरतपुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। पुष्पेंद्र सिंह को स्योहारा से नजीबाबाद और सुरजीत सिंह को स्योहारा से मंडावली भेजा गया है। चंद्रसेन गंगवार का अफजलगढ़ से नूरपुर तबादला किया गया है। कई अन्य थानों में भी नई तैनाती विजेंद्र सिंह राठी को शेरकोट से किरतपुर और महेश चंद्र को शेरकोट से नजीबाबाद भेजा गया है। रईश पाल सिंह को रेहड़ से नांगल, आशीष पुनिया को किरतपुर से अफजलगढ़ और जय शर्मा को कोतवाली शहर से मंडावली भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक ममता को आवास विकास चौकी, कोतवाली शहर के प्रभारी पद से हटाकर रेहड़ थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। रोहिताश को विदुर कुटी चौकी, कोतवाली शहर से मंडावली और महिला उप निरीक्षक जूही को नजीबाबाद महिला रिपोर्टिंग चौकी से हीमपुर दीपा भेजा गया है। अवधेश शर्मा को नजीबाबाद से स्योहारा, जितेंद्र सिंह को चांदपुर की शुगर मिल चौकी से बढ़ापुर और यशवीर सिंह को नूरपुर कस्बा चौकी से मंडावली भेजा गया है। संदीप कुमार को हीमपुर दीपा से शेरकोट, जोगेंद्र बैंसला को नगीना की छत्रपति शिवाजी नगर चौकी से कोतवाली देहात और प्रशांत सिंह को नगीना से किरतपुर भेजा गया है। अनिल कुमार राणा को नहटौर से अफजलगढ़, उमेश चंद्र को स्योहारा से किरतपुर और जगन्नाथ धुलीवाल को अफजलगढ़ से चांदपुर भेजा गया है। नितेंद्र कुमार को नगीना देहात से बास्टा चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनका तबादला निरस्त करते हुए अब बढ़ापुर भेजे जाने का भी उल्लेख है। रामचंद्र को रेहड़ की शहीद भगत सिंह चौकी से कोतवाली देहात, संदीप कुमार को नगीना से चांदपुर और शेर सिंह को हल्दौर से चांदपुर भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)