छात्रसंघ चुनाव कराने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों की:केंद्र ने सांसद रमाशंकर राजभर को बताया, लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत होंगे चुनाव

Nov 19, 2026 - 10:57
0
छात्रसंघ चुनाव कराने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों की:केंद्र ने सांसद रमाशंकर राजभर को बताया, लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत होंगे चुनाव
विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाली का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' की पहल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्यमंत्री डॉ. सुकान्त मजूमदार ने 13 नवंबर 2026 को पत्र भेजकर बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए लिंगदोह समिति की सिफारिशें लागू हैं। इनके अनुपालन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों के सक्षम प्राधिकारियों की है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया था मुद्दा सांसद रमाशंकर राजभर ने 27 मार्च 2026 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की जरूरत का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने और छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए। 2006 में लागू हुई थीं लिंगदोह समिति की सिफारिशें मंत्रालय के मुताबिक, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर छात्रसंघ चुनाव की व्यवस्था तय करने के लिए जेएम लिंगदोह की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। समिति ने 26 मई 2006 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद 22 सितंबर 2006 को सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव में समिति की सिफारिशें लागू करने और उनका पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी इन सिफारिशों को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को भेजा है। छात्रों को अपनी समस्याएं उठाने का मिलेगा मंच सांसद के मीडिया प्रभारी एवं श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम सिकंदरपुर के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री जितेश कुमार वर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का माध्यम है। इससे विद्यार्थियों की समस्याओं को संस्थागत मंच मिलेगा और छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव कराने की उम्मीद जितेश कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन लिंगदोह समिति की सिफारिशों और संबंधित नियमों के अनुरूप छात्रसंघ चुनाव कराने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User