कटेहरी में चार पुलों के पहुंच मार्गों की मरम्मत होगी:शासन ने 2.12 करोड़ रुपए मंजूर किए, लोक निर्माण विभाग कराएगा काम

Nov 20, 2026 - 07:31
0
कटेहरी में चार पुलों के पहुंच मार्गों की मरम्मत होगी:शासन ने 2.12 करोड़ रुपए मंजूर किए, लोक निर्माण विभाग कराएगा काम
अम्बेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में चार पुलों के पहुंच मार्गों की मरम्मत होगी। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन कामों पर कुल 2.12 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव शोभनाथ ने 19 नवंबर को आदेश जारी कर कामों को प्रशासनिक मंजूरी दी। पहितीपुर-अन्नावा मार्ग के किलोमीटर एक से रामापुर-बनेथू संपर्क मार्ग पर बने पुल और पहुंच मार्ग की मरम्मत के लिए 56.72 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। मिझौड़ा नदी सेतु, गोसाईगंज-सेनपुर-इन्हौना घाटा-महापारा से भीटी-महरुआ मार्ग के किलोमीटर 12 में विशुही नदी पर बने दोहरी नदी पुल और पहुंच मार्ग की मरम्मत पर 52.85 लाख रुपए खर्च होंगे। भारीडीहा संपर्क मार्ग पर थिरुआ नाले के आरसीसी माइनर ब्रिज के पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग की मरम्मत के लिए 51.98 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। कोडरा-केदारनगर मार्ग पर थिरुआ नाले के आरसीसी माइनर ब्रिज के पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग की मरम्मत के लिए 50.58 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। चारों कामों की कुल स्वीकृत लागत 212.13 लाख रुपए यानी करीब 2.12 करोड़ रुपए है। सभी काम लोक निर्माण विभाग कराएगा। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि इन कामों के पूरा होने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User