बिजनौर के शरीफपुर में नोडल अधिकारी ने पेयजल योजना देखी:ओवरहेड टैंक, पंप रूम और सोलर पैनल का जायजा लिया

Sep 29, 2026 - 17:09
0
बिजनौर के शरीफपुर में नोडल अधिकारी ने पेयजल योजना देखी:ओवरहेड टैंक, पंप रूम और सोलर पैनल का जायजा लिया
बिजनौर के नोडल अधिकारी और उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार ने मंगलवार को हल्दौर के शरीफपुर गांव में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरहेड वॉटर टैंक, पंप रूम और सोलर पैनल का निरीक्षण कर काम की प्रगति जानी। वेतन और सुविधाएं देने के निर्देश मिले 30 साल कार्यशील अवधि वाले टैंक की सीढ़ी पर जाल लगाने के निर्देश दिए गए। 23 किलोवाट के सोलर पैनल बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगे हैं। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से पानी की सप्लाई, शुद्धता और नियमितता पर फीडबैक लिया। अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता और नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पंप ऑपरेटर के काम के समय और वेतन के बारे में भी पूछा। कार्यदायी संस्था वीटीएल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को कर्मचारियों को श्रम कानूनों के हिसाब से वेतन और सुविधाएं देने के निर्देश मिले। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा भी मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User