रंजिश में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिराने का VIDEO:युवती की शिकायत पर 4 पर FIR, आरोपियों की तलाश शुरू
उन्नाव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिराने का वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ युवक निर्माणाधीन छज्जे को गिराते नजर आ रहे हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पीड़िता ने अजगैन कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिराने का आरोप मुरस्सापुर गांव निवासी युवती अपने मकान का निर्माण करा रही थी। मकान में छज्जे का काम चल रहा था। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक मौके पर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते निर्माणाधीन छज्जे को गिरा दिया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से उसकी पहले से रंजिश चल रही है और इसी के चलते निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाया गया। चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच पुलिस के मौके पर पहुंचने के दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात कही। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पहले दर्ज मुकदमों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों की तलाश में दबिश पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)