बिजनौर में अश्वनी की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी रवि पहले ही जेल में, बर्फ तोड़ने वाले सुए से किया था हमला
बिजनौर में हीरा बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में अश्वनी की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना 20 अक्टूबर की है। आदित्य शादी समारोह के दौरान बैंक्वेट हॉल से बाहर निकला था। वहां ई-रिक्शा पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने आदित्य के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई अश्वनी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंच गया। बर्फ तोड़ने वाले सुए से किए कई वार विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अश्वनी और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि रवि और उसके साथियों ने अश्वनी को पकड़ लिया और ई-रिक्शा में रखे बर्फ तोड़ने वाले सुए से उस पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण अश्वनी की मौत हो गई। 21 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा मामले में 21 अक्टूबर को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने अब मामले में दूसरे आरोपी बक्शीवाला निवासी हर्ष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और वारदात से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। ----------------------- दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में पिता बोले- मेरा बेटा हाथ जोड़ता रहा, पर जालिमों ने एक न सुनी
बिजनौर में दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सूजा ई-रिक्शा में छिपाकर रखा था। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने कहा- मेरा बेटा उनके सामने हाथ जोड़ता रहा, लेकिन जालिमों ने उसकी एक नहीं सुनी। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार देर शाम मृतक का गंगा बैराज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)