लखनऊ में 45 महिलाओं के साथ बैरक में बंद श्रद्धा:किसी से नहीं की बात, खाने में मिली दाल-रोटी; सुबह 6 बजे जगाई गई

Oct 24, 2026 - 08:17
0
लखनऊ में 45 महिलाओं के साथ बैरक में बंद श्रद्धा:किसी से नहीं की बात, खाने में मिली दाल-रोटी; सुबह 6 बजे जगाई गई
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उसके ड्राइवर तनवीर को गुरुवार को जिला जेल भेजा गया। क्वारंटाइन रहने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनों को 45 महिलाओं की सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया। जेल पहुंचने के बाद श्रद्धा ने किसी से बात नहीं की। शुक्रवार तड़के कुछ देर के लिए आंख लगी, लेकिन सुबह 6 बजे जेल प्रशासन ने जगा दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार रात जेल में दाखिले के समय श्रद्धा सामान्य दिखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके चेहरे पर तनाव नजर आ रहा था। रात के खाने में उसे साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी दी गई। जिसे पूरा नहीं खाया। शुक्रवार सुबह नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। गुरुवार को हजरतगंज थाने में तीनों से अलग-अलग करीब साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ की गई। लेकिन श्रद्धा ने किसी बात का जवाब नहीं दिया। उसने पुलिस टीम से कहा कि आप मेरे वकील से बात करिए। सिविल अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने शाम को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद लखनऊ कोर्ट ने तीनों को 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। देखिए 3 तस्वीरें… लग्जरी लाइफ छोड़कर जेल के नियमों को मानना होगा लग्जरी लाइफस्टाइल अपना चुकी श्रद्धा को अब सब छोड़कर जेल के नियमों को मानना होगा। वहीं की दिनचर्या के हिसाब से श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को रहना होगा। सामान्य बैरक में रहने के साथ ही सामान्य कैदियों की तरह रहना होगा। जो उनको खाने में मिलेगा वहीं दोनों को मिलेगा। जेल के नियमों के चलते शुक्रवार सुबह 6 बजे श्रद्धा को जगा दिया गया। सुबह 7 बजे नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। करीब 11 बजे दोपहर के भोजन में साबुत उड़द और राजमा की दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी दिया गया। रात के खाने में अरहर की दाल, आलू-कद्दू की सब्जी और रोटी मिली। तीनों से मिलने नहीं पहुंचा कोई, वर्चुअल होगी पेशी शुक्रवार को श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश उर्फ तनवीर से जेल में मिलने कोई नहीं पहुंचा। किसी के न पहुंचने से भी दोनों बहनें के चेहरे उतरे दिखाई दिए। दिन भर दोनों ऐसे बैठी रही मानों किसी का इंतजार कर रही हो। हालांकि जेल प्रशासन की मानें तो दोनों धीरे-धीरे महौल को अपना रही हैं। वहीं सुरक्षा कारणों से न्यायिक हिरासत की तय तारीख पर तीनों की कोर्ट में पेशी वर्चुअल माध्यम से कराई जाएगी। जिला कारागार के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तीनों को सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। दोनों बहनों की निगरानी महिला डिप्टी जेलर और ड्राइवर की निगरानी पुरुष डिप्टी जेलर के नेतृत्व में की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। यूपी STF ने 11 दिन बाद तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया था। फरारी के दौरान आरोपी लखनऊ से सीतापुर होते हुए नेपाल पहुंचे, उसके बाद लखनऊ वापस आए। फिर यहां से आगरा होते हुए नागपुर निकल गए थे। वहीं कारोबारी शिवा की मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे जेल में ही रहेगी:जज बोले- हत्या जैसे गंभीर आरोप, जमानत नहीं दे सकते; बहन और ड्राइवर को भी राहत नहीं लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में शुक्रवार को आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की जमानत खारिज कर दी गई। श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को भी राहत नहीं मिली। तीनों ने CJM कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User