गाजियाबाद में आज और कल फॉर्म-6 का विशेष अभियान:वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए अभियान में प्रशासन ने की अपील
गाजियाबाद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज 24 और कल 25 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की सहभागिता से पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी। तथा फॉर्म-6 भरने में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कोई भी मतदाता वंचित न रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने से वंचित न रहे। विशेष रूप से ऐसे युवा एवं महिला नागरिक, जो मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की पात्रता रखते हैं। अभियान के दौरान संबंधित बूथ पर पहुंचकर पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान के प्रभावी संचालन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)