मतदाता सूची में नाम जुड़वाने आज लगेंगे कैंप:सभी बूथों पर, बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे मौजूद
अमेठी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज सभी बूथो पर विशेष कैंप लगेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद छूटे हुए और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम जोड़ना है। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि आज शनिवार को हर मतदान केंद्र पर कैंप लगेगा। सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकेंगे। इच्छुक लोग अपनी नई फोटो, जन्मतिथि और निवास से जुड़े दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी साथ लाएं। अगर परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी नंबर उपलब्ध हो, तो उसे भी साथ लाने से पंजीकरण में आसानी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस मौके का फायदा उठाकर अपना नाम सूची में दर्ज कराएं, खासकर युवा और महिलाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)