बीमा अधिकारी बनकर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी:बागपत में आठ आरोपी गिरफ्तार, 51 मामलों में दर्ज था नाम
बागपत की साइबर क्राइम टीम ने बीमा कंपनी के अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। इनके खिलाफ एनसीईआरटी पोर्टल पर 51 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक यामाहा एफजेड बाइक, दो सोने की चेन, एक चांदी की चेन, 7 जोड़ी कानों की बाली, दो चांदी की बाली, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, दो चांदी के ब्रेसलेट, एक चांदी का छल्ला, 16 मोबाइल, 15 सिम, 4 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 7 डेबिट कार्ड, एक पासबुक, एक प्रेस कार्ड और दो गेमिंग कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी लग्जरी लाइफ जीने के लिए यह ठगी करते थे। वे एक्सिस बैंक, मैक्स लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई लाइफ, एसबीआई लाइफ और टाटा जैसी कंपनियों के अधिकारी बनकर लोगों को पॉलिसी रिव्यू और बोनस का लालच देते थे। विश्वास में लेने के बाद वे चार्ज, रेवेन्यू फीस या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन पैसे मंगवाते थे और फिर मोबाइल नंबर बंद कर लेते थे। 2.87 लाख रुपये ठगे गए बागपत की स्वीटी जैन से भी इसी तरह 2.87 लाख रुपये ठगे गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में पीएचडी छात्र निशांत यादव, उमंग (पूर्व एयरटेल बैंक कर्मचारी), गौतम सोनकर (पूर्व बैंक कर्मचारी), प्रियांशु रावत, सुमित, तरुण (मेरठ निवासी), बीबीए छात्र सुमित और शुभम (पूर्व बैंक कर्मचारी, गाजियाबाद निवासी) शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)