उप निबंधन कार्यालय की समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में जर्जर रास्ते और नाली की समस्या पर अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा को दिया

Oct 01, 2026 - 15:44
0
उप निबंधन कार्यालय की समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में जर्जर रास्ते और नाली की समस्या पर अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा को दिया
महराजगंज में उप निबंधन कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, खराब रास्ते और नाली की समस्या पर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों ने अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि परिसर में साफ-सफाई नहीं होती, रास्ता खराब है और मुख्य गेट के सामने की नाली भी ठीक नहीं। रोजाना कई लोग आते हैं, इसलिए ये सुविधाएं जरूरी हैं। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने समस्याओं का निरीक्षण कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान विक्रम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, बैजनाथ वर्मा, मनोज गौतम, अनिल वर्मा, गरिजेश प्रसाद, अंकुरमणि, सुनील कुमार, आशुतोष सिंह, संतोष यादव, चंद्रभान विश्वकर्मा, रमेश सिंह, रामनिवास सिंह, मनोज तिवारी, रिगेश गुप्ता, अशोक कुमार, दीपक यादव, मिथिलेश गुप्ता, गणेश कुमार, राजकुमार यादव, बृजेश्वर, राम लखन मिश्रा, संदीप मिश्रा, मोतीचंद पटेल, आदेश पटेल, शेषमणि गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र, गंगेश्वरी पटेल और दीपचंद समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User