शान मोहम्मद के खिलाफ वापस हो जिलाबदर का कार्यवाही:मेरठ में डीएम कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी नेताओं ने किया प्रदर्शन

Oct 01, 2026 - 15:44
0
शान मोहम्मद के खिलाफ वापस हो जिलाबदर का कार्यवाही:मेरठ में डीएम कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी नेताओं ने किया प्रदर्शन
मेरठ, किठौर के छात्रनेता शान मोहम्मद को तीन महीने के लिए जिलाबदर किया गया है। शान मोहम्मद पर हुआ जिलाबदर का यह एक्शन वापस लेने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया गया। गुरुवार को आजाद समाज पार्टी के नेता डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। कहा कि शान मोहम्मद एक छात्र है। उसके व अन्य छात्रों के भविष्य का ध्यान रखते हुए जिला बदर की कार्रवाई को वापस लिया जाए। बता दें कि शान मोहम्मद को तीन महीने के लिए मेरठ पुलिस की तरफ से जिलाबदर किया गया है। पूरे मामले की जांच कर न्याय दिया जाए डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने अपना ज्ञापन देते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से निष्पक्ष जांच कर छात्रों के उज्जवल भविष्य का ख़याल रखते हुए जिला बदर की कार्यवाही को वापस लेने की अपील की है। कहा कि इससे छात्रों की आवाज़ बुलंद रहेगी। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की जांच कर न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग रखी। कहा कि शान मोहम्मद भीम आर्मी मिशन फेडरेशन के समर्पित पदाधिकारी हैं। उन्होंने हमेशा छात्रों की आवाज संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User