बलिया में 169 किमी ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत:जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बिछाने से हुई थीं खराब, अब सुधरेंगी
बलिया में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से खराब हुई 169 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की जाएगी। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने प्रदेशभर में रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया है। जिले में 9995 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई। इसके लिए 2586 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। 2417 किलोमीटर सड़क ठीक हो चुकी है, पर 169 किलोमीटर का काम बाकी है। इन सड़कों को चिह्नित किया गया है। ग्रामीण 'जल सारथी ऐप' से सड़क ठीक न होने की शिकायत कर सकते हैं। ऐप में 'सड़क पुनर्स्थापना/मरम्मत अभियान' विकल्प पर नाम, गांव का नाम, पता दर्ज कर फोटो-वीडियो अपलोड होंगे। शिकायतों की निगरानी मुख्यालय स्तर से हो रही है। जिले के 317 गांवों में पानी की सप्लाई हो रही है। बाकी गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से पानी पहुंचाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)