बलिया डीपीआरओ से मिले सफाईकर्मी:बकाया भुगतान और विशेष अवकाश मांग, सुरक्षा किट देने की उठाई आवाज
बलिया में गुरूवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जनपद शाखा बलिया के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी, बलिया से मुलाकात की। इस बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तृत वार्ता की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने ACP वेतन वृद्धि के अवशेष एरियर का भुगतान, पूर्व से लंबित एरियर एवं अन्य वित्तीय देयों का शीघ्र भुगतान, नियम विरुद्ध समायोजन एवं स्थानांतरण पर रोक, महिला सफाई कर्मचारियों को विशेष अवकाश, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण एवं सफाई किट उपलब्ध कराने तथा NPS खातों के अद्यतन विवरण एवं पासबुक उपलब्ध कराने की मांग की।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद कई समस्याएं लंबित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)